सीएम हेमंत सोरेन से लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने की शिष्टाचार मुलाकात

    सीएम हेमंत सोरेन से लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने की शिष्टाचार मुलाकात
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार भेंट

    रांची (RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

    बैठक के दौरान नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. खासकर असम में होने वाले आगामी चुनाव, झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तार से बातचीत की गई. नेताओं ने आपसी सहयोग और विभिन्न राज्यों में राजनीतिक स्थिति पर भी विचार साझा किए. इस मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे. इसके अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू भी बैठक में शामिल रहे.

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में राजनीतिक रणनीति के साथ-साथ राज्यों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के अनुभवों पर भी चर्चा की गई. यह मुलाकात शिष्टाचार के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news