लोकसभा चुनाव: धनबाद के चेक पोस्टों पर जांच अधिकारियों की पैनी निगाह, लगातार वरीय अधिकारी कर रहे निरीक्षण

    लोकसभा चुनाव: धनबाद के चेक पोस्टों पर जांच अधिकारियों की पैनी निगाह, लगातार वरीय अधिकारी कर रहे निरीक्षण

    धनबाद(DHANBAD): लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही धनबाद जिले के विभिन्न चौक – चौराहों पर चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल छोटे – बड़े वाहनों की जांच कर रहे है. इसके तहत सोमवार 25 मार्च को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर एग्यारकुण्ड बीडीओ ने इंटर स्टेट चेक पोस्ट, मैथन का औचक निरीक्षण किया, वहीं बाघमारा सीओ ने गोमो रोड, बारागङा रोड में थाना प्रभारी, बाघमारा के साथ वाहनो की जांच की. साथ ही पूर्वी टुंडी बीडीओ ने अपने क्षेत्र के अंतरजिला चेकपोस्ट का निरीक्षण किया.

    इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रति नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की. साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि छोटे - बड़े सभी वाहनों की जांच करें. अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें. वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news