लोकसभा चुनाव 2024: क्या बाबूलाल मरांडी और हेम लाल मुर्मू की बदलेगी भूमिका? पढ़िए ये रिपोर्ट

    लोकसभा चुनाव 2024: क्या बाबूलाल मरांडी और हेम लाल मुर्मू की बदलेगी भूमिका? पढ़िए ये रिपोर्ट

    धनबाद(DHANBAD): दिल्ली में जमे झारखंड के कांग्रेस विधायकों को आलाकमान से बहुत तरजीह नहीं मिल रही है. अब विधायक बहुत जल्द ही झारखंड लौट सकते हैं. इस बीच चर्चा तेज है कि झारखंड में लोकसभा सीटों के बंटवारे की बात लगभग फाइनल स्टेज में है. झारखंड मुक्ति मोर्चा को 6, कांग्रेस को 6 और राजद और बाम दल को एक-एक सीट पर फार्मूला तय हो सकता है .जो भी हो बिहार को लेकर तो अब नए ढंग से बातचीत भी हो सकती है .जिस जोश खरोश  से विपक्षी गठबंधन का खाका खींचा गया था, वह धीरे-धीरे धराशाई हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी पेंच फंस गया है.

    इधर झारखंड की अगर बात की जाए तो 14 लोकसभा सीटों पर 2019 में कौन कितने अंतर से जीता और कितने अंतर से हारा इसको देखते हुए एनडीए भी तैयारी में है तो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में रहने के बावजूद इंडिया ब्लॉक भी सक्रियता तेज किए हुए हैं.

    झारखंड के 14 लोकसभा सीट पर जीत हार के अंतर को समझने की कोशिश करें तो 2019 के चुनाव में कोडरमा लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी को 7530 16 वोट मिले थे . जबकि उनके प्रतिद्वंदी बाबूलाल मरांडी को 2 , 97 416 वोट प्राप्त हुए थे. खूंटी की बात की जाए तो भाजपा के अर्जुन मुंडा को 3,82 638 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 3 , 81,193 वोट प्राप्त हुए थे. जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के विद्युत वरण महतो को 6,76, 894 वोट मिले थे जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन को 3,75,861 वोट प्राप्त हुए थे. इसी प्रकार गिरिडीह लोकसभा सीट पर आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी को 6 , 48,277 वोट मिले थे जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो , अब स्वर्गीय, को 3 , 99 , 930 वोट प्राप्त हुए थे. सिंहभूम से गीता कोड़ा को कांग्रेस की टिकट पर 4,31,815 वोट प्राप्त हुए थे जबकि भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 3 , 59, 660 वोट मिले थे.

    हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा 2019 में विजय हुए हैं. उन्हें 7 , 28 ,798 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के गोपाल साहू को2,49,250 वोट मिले. गोड्डा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के निशिकांत दुबे को 6 , 37, 610 वोट मिले जबकि जेबीएम के प्रदीप यादव को 4, 53, 383 वोट प्राप्त हुए थे. रांची लोकसभा सीट से भाजपा के संजय सेठ को 7 ,0 68,28 वोट मिले थे वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को 4, 23 , 802 वोट प्राप्त हुए थे. लोहरदगा सीट पर भाजपा के सुदर्शन भगत को 3,71,594 वोट प्राप्त हुए थे जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 3,61,232 वोट मिले थे. चतरा की बात की जाए तो भाजपा के सुनील सिंह को 5,28, 077 वोट प्राप्त हुए थे  जबकि कांग्रेस के मनोज यादव को 1,50,206 वोट मिले थे. दुमका सीट से भाजपा के सुनील सोरेन को 4,84,923 वोट मिले थे. शिबू सोरेन को 4,  37,333 वोट प्राप्त हुए थे. राजमहल की बात की जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा को 5,078,30 वोट मिले थे . जबकि भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 4,08635 वोट मिले थे.  

    पलामू लोकसभा सीट पर भाजपा के बीडी राम को 7,55,659 मत प्राप्त हुए थे जबकि राजद उम्मीदवार को 2,78,0 53 वोट प्राप्त हुए थे. धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के पशुपतिनाथ सिंह को 8,27,234 मत प्राप्त हुए थे जबकि कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 3,41,040 वोट प्राप्त हुए थे.2019 में कोडरमा सीट पर भाजपा को चुनौती देनेवाले बाबूलाल मरांडी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.राजमहल में झामुमो को चुनौती देनेवाले हेम लाल मुर्मू अभी झामुमो के साथ हैं.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news