दुमका लोकसभा: एक वोट देने में 20 से 25 मिनट की देरी,सीता का आरोप इन बूथ पर हो रही गड़बड़ी

    दुमका लोकसभा: एक वोट देने में 20 से 25 मिनट की देरी,सीता का आरोप इन बूथ पर हो रही गड़बड़ी

    दुमका(DUMKA): झारखंड की उपराजधानी दुमका में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. इस बीच दुमका शहर के 45 नंबर बूथ पर स्लो मतदान कराने का आरोप भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने लगाया है. इसकी शिकायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी से की है. जिसके बाद अधिकारी मतदान केंद्र पहुंच कर जांच किया है.

    इस दौरान सीता सोरेन ने कहा कि दुमका क्लब मतदान केंद्र में एक वोट देने में देरी हो रही है. साथ ही देरी से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने का आरोप लगाया है. सीता ने कहा कि जान बूझ कर मतदान की प्रक्रिया में देर हो रही है. ऐसे में मतदाता केंद्र से वापस लौटने को मजबूर है. उन्होंने इस बूथ को रद्द करने की मांग की है.

    भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू झा की शिकायत पर सीता सोरेन बूथ का निरीक्षण करने पहुंची थी.उन्होंने बताया कि इस बूथ पर देरी के वजह से मतदाता बिना वोट दिए ही वापस लौट गए.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news