लोहरदगा(LOHARDAGA): 14 अक्टूबर की शाम को सदर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके मैना बगीचा में हथियार लहराने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में एसडीपीओ बीएन सिंह ने सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी युवक कौनेज कुरैशी एक माह पहले ही जेल से बाहर आया है. इसका पूर्व का भी अपराधिक इतिहास रहा है. एसडीपीओ ने कहा कि ज्वेलरी शॉप पर लहराया गया हथियार टॉय पिस्टल था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.
लोहरदगा शहरी क्षेत्र में भय का महौल बनाने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक कौनेज कुरैशी को पुलिस एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था. मामले की जांच और युवती और दुकानदार के बयान के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की गई. आरोपी युवक की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने सक्रियता के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.
रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+

