BREAKING ! लोहरदगा : खेल-खेल में बच्चों ने हजारों रुपए के पुआल में लगाई आग, क्षेत्र में अफरा-तफरी

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में रविवीर को बच्चों ने खेल-खेल में पुआल के ढेर में आग लगा दी. जिसकी वजह हजारों रुपए का पुआल जलकर राख हो गया. मामला सदर थाना क्षेत्र के जुरिया बड़का टोली का है. जुरिया गांव के खलिहान में करीब पन्द्रह लोगों का पुआल एक साथ रखा हुआ था. इसी बीच गांव के बच्चों ने खेलते हुए इसमें आग लगा दिया. जिसके कारण पशुओं के लिए रखा हुआ पुआल धूं-धूं कर जल गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंच कर दमकल कर्मियों ने काबू पाया. हालांकि घटना में किसी की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो



    Related News