लोहरदगा: वन विभाग को मिली कामयाबी, लाखों का अवैध इमारती लकड़ी जब्त,आरोपी फरार

    लोहरदगा: वन विभाग को मिली कामयाबी, लाखों का अवैध इमारती लकड़ी जब्त,आरोपी फरार

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा के बगड़ू थाना क्षेत्र के चरहु गांव से वन विभाग ने भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जब्त किया. कार्रवाई के बाद सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा नर्सरी में बरामद लकड़ी को रखा गया. मौके पर वन विभाग के अधिकारी रेंजर अरुण कुमार ने बताया कि तस्करी में संलिप्त आरोपी पर वन अधिनियम के तहत कारवाई की जाएगी. रेंजर अरुण कुमार ने बताया कि एक लाख 50 हजार की इमारती साल की लकड़ी चरहु निवासी मंसूर अंसारी और अनिल खान के घर से  गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया गया.  फिलहाल आरोपी फरार है.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो



    Related News