लोहरदगा : जिला डीसी और एसपी ने बाबा दुक्खन शाह के मजार पर की चादर पोशी, शहरवासियों के लिए की प्रार्थना 

    लोहरदगा : जिला डीसी और एसपी ने बाबा दुक्खन शाह के मजार पर की चादर पोशी, शहरवासियों के लिए की प्रार्थना

    लोहरदगा (LOHARDAGA) :  लोहरदगा में 98 वां सालाना उर्स का आयोजन किया जा रहा है. शहर के जामा मस्जिद में गुरूवार की सुबह लोहरदगा डीसी और एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से बाबा दुक्खन शाह के मजार पर चादर पोशी की गई. जिसके बाद चादरपोशी की प्रक्रिया शुरू हो गई.  इस मौके पर लोहरदगा के साथ-साथ राज्य और देश की उन्नति और शांति की दुआएं मांगी गई.

    जिले में अमन-चैन और शांति की कामना

    बता दें कि पुलिस प्रशासन की ओर से पहला चादर चढ़ाने का कार्य प्रतिवर्ष सालाना उर्स के मौके पर किया जाता है. लगातार दो दिनों तक बाबा दुक्खन शाह के मजार पर चादर पोशी की प्रक्रिया गुरूवार सुबह से ही शुरू हो गई. इस मौके पर एसपी ने बाबा दुक्खन शाह के मजार पर चादर पोशी के पश्चात जिले में अमन-चैन और शांति की दुआ मांगने की बात कही. वहीं लोहरदगा डीसी ने बाबा दुक्खन शाह के मजार पर चादर पोशी के पश्चात जिले की उन्नति की कामना की. पुलिस प्रशासन के द्वारा बाबा दुक्खनशाह के मजार पर चादर पोशी के पश्चात सलामी देने का भी कार्य किया गया.


    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा 



    Related News