लोहरदगा : नाचने में व्यस्त थे बाराती, डीजे लोड पिकअप वैन ने कुचला, एक की मौत

    लोहरदगा : नाचने में व्यस्त थे बाराती, डीजे लोड पिकअप वैन ने कुचला, एक की मौत

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लातेहार के कीता से लोहरदगा के फुलसुरी गांव में पहुंचे बारातियों के साथ तब हादसा हो गया जब वो नाचने में व्यस्त थे. बाराती जब गीत-संगीत नृत्य में व्यस्त थे, उसी समय डीजे लोड पिकअप वैन तेज गति के साथ आगे बढ़ गया और बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही बाराती सुरज उरांव की मौत हो गई. खुशियों का आलम चंद मिनटों में गम में तब्दील हो गया. साथ ही सात बाराती पिकअप वैन की चपेट में आने से गंभीर रूप घायल हो गए. जिन्हें कुडू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बाद शादी प्रभावित हो गया.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news