लोहरदगा:133वीं जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, डीसी एसपी ने किया नमन   

    लोहरदगा:133वीं जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, डीसी एसपी ने किया नमन

    लोहरदगा(LOHARDAGA):आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती है. पूरे देश में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, और उनको याद करते हुए नमन किया जा रहा है. झारखंड के लोहरदगा जिले में भी भीमराव अंबेडकर की 1 जयंती पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.  

    पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया

       इस मौके पर पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इन्हें नमन किया गया.अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जाति पदाधिकारी कर्मचारी संघ सह अंबेडकर विचार परिषद के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस मौके पर शहरी क्षेत्र में शोभायात्रा भी निकाली गई. 

    पढ़ें मौके पर डीसी और एसपी ने क्या कहा 

    जिले के डीसी और एसपी ने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है जिसके बदौलत हम दुनिया में सबसे उच्चतम स्थल तक पहुंच सकते हैं.इन्होंने कहा कि हमें हमेशा शिक्षा पर जोर देना चाहिए. यह संदेश डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमें दिया है. संविधान को स्वरूप देने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर को आज हम नमन कर रहे हैं.  

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन   



    Related News