झरिया में कमरे में बंद हुआ और केरोसिन डाल युवक ने कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा घटनाक्रम 

    झरिया में कमरे में बंद हुआ और केरोसिन डाल युवक ने कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा घटनाक्रम 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद की झरिया में शुक्रवार की रात एक युवक ने खुद को आग के हवाले  कर आत्महत्या कर ली. यह घटना भगतडीह  की है.  27 वर्षीय राहुल रंजन सिंह अपने कमरे में शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर जान दे दी.  उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. परिजनों के अनुसार खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया. उसके बाद अचानक वह  जोर जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर उसकी मां और बहन पहुंची तो देखा कि राहुल आग से बुरी तरह जला हुआ है.  इसके बाद तो परिजनों का बुरा हाल हो गया.  इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी गई.  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की.  उन्होंने पुलिस को बताया कि राहुल रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. 

    राहुल के चिल्लाने पर घर वाले पहुंचे 
     
    कुछ देर बाद राहुल चिल्लाने लगा, जब कमरे में जाकर देखा गया तो राहुल बुरी तरह से जला हुआ था.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी. राहुल ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है. वह मुंबई में काम करता था.  15 दिन पहले ही मुंबई से घर आया था. राहुल की माँ राजापुर अस्पताल में काम करती है. उसके पिता रणधीर सिंह की मृत्यु हो गई है.  कमरे में किरासन से भरा गैलेन  बरामद हुआ है. सवाल उठता है कि इतना अधिक केरोसिन आया कहां से. केरोसिन  तो अब मिलता ही नहीं है.  वैसे पुलिस की  जांच में ही पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है. 

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news