लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया अवैध खनन का मुद्दा, पढ़े क्या कहा

    लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया अवैध खनन का मुद्दा, पढ़े क्या कहा
    झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान राज्य में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया. लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में इस मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा.विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे है.

     पाकुड़(PAKUR):झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान राज्य में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया. लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में इस मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा.विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे है.

    पढ़े क्या कहा

    ऐसे गंभीर विषय पर सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मंत्री सदन में अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया जवाब ही पढ़ देते है, जबकि इस विषय पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए.उन्होंने सरकार से पूछा कि पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला स्तर पर बनी खनन टास्क फोर्स ने कितने मामलों में कार्रवाई की है.

    पूरा ब्योरा सदन में देने की मांग की

     इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के मामलों में अब तक कितनी एफआईआर दर्ज की गई है और क्या-क्या कार्रवाई की गई है.विधायक हेमलाल मुर्मू ने सरकार से इन सभी मामलों का पूरा ब्योरा सदन में देने की मांग की, ताकि यह साफ हो सके कि अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने अब तक कितनी कार्रवाई की है.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news