तीन विधायक के पास 48 लाख रुपये होना कोई बड़ी बात नहीं: अनूप सिंह

    तीन विधायक के पास 48 लाख रुपये होना कोई बड़ी बात नहीं: अनूप सिंह

    रांची(RANCHI): कांग्रेस के तीन विधायक के कैश के साथ पकड़ाने के बाद राजनीति काफी गर्म हो गई है. भाजपा कांग्रेस पर हमला कर रही है, तो कांग्रेस बीजेपी पर विधायक खरीदने का आरोप लगा रही है. इसी बीच कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अरगोड़ा थाना में केस दर्ज किया है.

    इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा क्या कर रही है, उससे पूरा देश अवगत है. वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी को नहीं पता था है कि वो बंगाल क्या करने गए थे. वहीं, पार्टी ने निलाकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने आलाकमान को मामले से अवगत करा दिया है. दिल्ली से जो आदेश आयेगा हम उसका पालन करेंगे. वहीं, ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

    वहीं, बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पकड़े गए तीनों विधायक का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि विधायक के पास से 48 लाख मिलना कोई बड़ी बात नहीं है, हो सकता विधायक अपने क्षेत्र के लिए कोई सामान खीरोदने गए होंगे. या फिर अपनी निजी खरीदारी करने जा रहें होंगे. लेकिन किस तरह विधायक को तोड़ने की कोशिश की जा रही है वो सभी जानते हैं और 48 लाख को बड़ा रकम नहीं है. अनुप सिंह ने कहा कि सभी विधायकों ने अपना पैन कार्ड जमा करा दिया है, उनके सीए (CA) बताएंगे पैसे कहा से आया.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news