भारी मात्रा में जावा महुआ के साथ शराब जब्त, गिरिडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

    Liquor seized along with Java Mahua in huge quantity, major action by the Excise Department in Giridih | भारी मात्रा में जावा महुआ के साथ शराब जब्त, गिरिडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

    गिरिडीह : ड्रोन कैमरा के सहयोग से गिरिडीह उत्पाद विभाग ने शनिवार को एक बार फिर बड़ा कार्रवाई किया. और जिले के गांवा थाना इलाके के डुमरझारा गांव में छापेमारी किया. जावा महुवा के साथ जानलेवा शराब को नष्ट किया.

    जावा महुआ के साथ शराब जब्त

    कार्रवाई के दौरान दो आरोपी फ़रार होने में सफल रहे जबकि कार्रवाई में 11 हजार किलोग्राम जावा महुवा के साथ 600 लीटर जानलेवा महुवा शराब जब्त कर उसी मौक़े पर नस्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को कई दिनो से गुप्त सूचना मिल रहा था की डुमरझारा गांव के जंगली इलाके में गांव के दो धंधेबाज द्वारा महुवा से जानलेवा शराब बनाने का अड्डा संचालन किया जा रहा है.

    बरामद जावा महुवा और शराब नष्ट

    लिहाजा इसी सूचना के आधार पर शनिवार को रवि रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू तो हुआ लेकिन अड्डे का सही लोकेशन नहीं मिलने के बाद ड्रोन कैमरे से अड्डा को तलाशा गया उसके बाद कार्रवाई शुरू हुआ. इस दौरान अड्डे से शराब बनाने का उपकरण को जब्त किया गया जबकि जावा महुवा और शराब को नष्ट कर दिया गया.

    रिपोर्ट - दिनेश रजक 



    Related News