यूपी के बाहुबली रहे मुन्ना बजरंगी की तरह ही उसके कभी शूटर रहे अमन सिंह की भी धनबाद जेल में की गई हत्या 

    यूपी के बाहुबली रहे मुन्ना बजरंगी की तरह ही उसके कभी शूटर रहे अमन सिंह की भी धनबाद जेल में की गई हत्या 

    धनबाद (DHANBAD) : एक साधारण शूटर से गैंगस्टर बने अमन सिंह का भी वही हुआ, जो उत्तरप्रदेश के एक समय के बाहुबली रहे मुन्ना बजरंगी का हुआ था. अमन सिंह धनबाद जेल में रहते हुए एक बड़ा गैंग तैयार कर लिया था. यूपी के अपराधियों का यह गैंग उसके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहता था. अमन सिंह उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुन्ना बजरंगी के साथ अपराध की दुनिया में काम शुरू किया था .अमन सिंह को जिस तरह धनबाद की जेल में मारा गया, ठीक उसी तरह यूपी के बागपत जेल में बंद मुन्ना बजरंगी की भी हत्या हुई थी.

    मुन्ना बजरंगी की भी जेल में हुई थी हत्या 

    मुन्ना बजरंगी को भी उत्तर प्रदेश के बागपत जेल में गोली मारी गई थी. सूत्र बताते हैं कि 2017 में मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या हुई थी, उसके ठीक 6 साल बाद उसी अंदाज में अमन सिंह की हत्या धनबाद जेल में कर दी गई. अमन सिंह की हत्या तब की गई, जब वह धनबाद जेल के अस्पताल में एक बेड पर लेटा हुआ था. सुंदर महतो ने अमन सिंह की हत्या की. हत्या करने के बाद हथियार को छुपा दिया गया था. बारीकी से जांच के बाद दो हथियार बरामद किए गए हैं. हथियार जेल के भीतर कैसे पहुंचा, कौन लोग इसमें शामिल है, किनके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया, इन सब बातों की जांच चल रही है. लेकिन रविवार की घटना के बाद जेल की सुरक्षा सख्त कर दी गई है. 

    रिपोर्ट. धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news