आइये 'मुद्रा मैन' से जानते हैं मुग़ल काल के सिक्कों की कहानी

    आइये 'मुद्रा मैन' से जानते हैं मुग़ल काल के सिक्कों की कहानी

    धनबाद(DHANBAD): देश में 'मुद्रा मैन' के नाम से प्रसिद्ध धनबाद के अमरेंद्र आनंद सच के पास कोड़ी से लेकर क्रेडिट कार्ड तक की अथाह जानकारियां हैं. सिक्कों के प्रचलन के इतिहास के वह मास्टर हैं. उनकी मानें तो भारत में रुपयों का प्रचलन शेरशाह सुरी के कार्यकाल में शुरू हुआ. यह शेरशाह सुरी बिहार के सासाराम का रहने वाला था. शेर शाह सुरी के बाद हुमायूं का राज हुआ. उसके बाद मुगल सल्तनत की शुरुआत हुई. 

    सिक्कों के जरिए बहुत कुछ जाना जा सकता है

    अमरेंद्र आनंद ने बताया कि सिक्कों के जरिए ही हम लोग बहुत कुछ जान सकते हैं कि किस मुगल राजा ने देश पर राज किया. एक व्यवस्था थी कि जो राजा जिस राज्य पर कब्जा करेगा, उसके बाद वह नया सिक्का जारी करेगा. उन सिक्कों से ही यह पता चलता है कि कौन से राजा ने कब-कब राज किया. मुगल बादशाह से लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी तक का उनके पास संग्रह है और केवल संग्रह ही नहीं है. बल्कि उसके बारे में उनके पास पूरी जानकारी है. उनका मानना है कि आज के लोग इतिहास के पन्नों को जानना नहीं चाहते हैं जबकि इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता है और ना भूलना चाहिए.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news