लातेहार: रांची-डाल्टनगंज हाइवे पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल  

    लातेहार: रांची-डाल्टनगंज हाइवे पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल  

    लातेहार(LATEHAR): लातेहार जिला के रांची-डाल्टनगंज मुख्यमार्ग NH-75 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. एक बेकाबू ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी. जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पूरा मामला मनिका थानाक्षेत्र के दुमुहान पुल के पास का है. जानकारी के अनुसार, कार डाल्टनगंज से लातेहार की ओर आ रही थी. इसी दौरान दुमुहान पुल के समीप सामने से आ रही ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे निकल गए. इधर, राहगीरों की मदद से सभी को मनिका स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. जहां दो की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है. वहीं मृतकों की शिनाख्त सदर थानाक्षेत्र के चंदनडीह निवासी के रूप में हुई है. इधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news