लातेहार:बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर की युवक की हत्या, आक्रोशितों ने मुख्य सड़क कर दिया था जाम, पढ़ें क्या है ग्रामीणों की मांग   

    लातेहार:बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर की युवक की हत्या, आक्रोशितों ने मुख्य सड़क कर दिया था जाम, पढ़ें क्या है ग्रामीणों की मांग   

    लातेहार(LATEHAR):लातेहार जिले में बीती रात एक युवक की हत्या टोंटी सनसनी फैल गई. जहां बारियातू प्रखंड के टोंटी हेसला गांव में बीते रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश कुमार साव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है. घटना की मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश कुमार साव अपने पुत्र सूर्यांश कुमार के साथ सो रहा था, लगभग 10 बजे रात के आसपास छत के दरवाजे से अपराधियों ने आकर प्रकाश के सर में गोली मार दी, जिससे प्रकाश घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया.  

    घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित है  

     वहीं इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने प्रकाश को बालूथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.वहीं घटना के सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजा दिलावार मौके पर पहुंचे, और शव को कब्जे में ले लिया.घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.  

    पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है

      गुस्सायें लोगों ने हत्या में शामिल अपराधियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारियातू फूलसु मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम और थानेदार सदल बल के साथ पहुंचे, और मामले को उद्वेदन करने का आश्वासन देकर जाम हटावाया. हालांकि पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news