मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लातेहार जिला ने किया अद्भुत प्रदर्शन, जानिए अन्य जिलों का हाल

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लातेहार जिला ने किया अद्भुत प्रदर्शन, जानिए अन्य जिलों का हाल

    रांची (RANCHI) : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है. झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना हेमंत सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है. इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी गंभीर थे. सभी जिलों को अधिक से अधिक महिला लाभार्थियों के चयन का टास्क दिया गया था. रविवार को इसकी पहली किस्त जारी की गई.

    जानिए इस योजना में कौन सा जिला अव्वल रहा

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना को लागू करने के लिए सभी जिलों पर दबाव था. अधिक से अधिक लाभार्थियों का चयन करना था और उनका रजिस्ट्रेशन भी करना था. इसकी नियमित निगरानी की जा रही थी. सरकार इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए प्रतिबद्ध थी. विभिन्न जिलों में अभियान चलाया गया. इस योजना के क्रियान्वयन में लातेहार जिला सबसे आगे रहा. इस जिले को 107530 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन योजना के तहत लातेहार जिला 109402 महिला लाभार्थियों का चयन कर राज्य में अव्वल रहा. इस काम में जिले की उपायुक्त गरिमा सिंह ने बेहतरीन काम किया है. मालूम हो कि इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news