लातेहार : ज़मीनी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली,पुलिसिया लापरवाही भी हुई उजागर

    लातेहार(LATEHAR): -लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई दहशत बनाने के इरादे से पिस्टल लहराते हुए फ़रार हो गया है. 
    घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.

    यह है पूरा मामला  

    बताया जा रहा है कि मनोज प्रसाद अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर रात में जमीन के कागजात मांगने गया था. जमीन के कागजात नहीं देने पर पिस्टल निकालते हुए गोली चला दी. गोली लगने से दिलीप प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक मनोज के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता रामदेव साव से मनोज का विवाद कुछ दिन पहले हुआ था लेकिन उस समय गांव के लोगों ने मामले को सुझला दिया था. इसी बीच शुक्रवार की रात में मनोज ने अपने छोटे भाई से फिर विवाद कर लिया. कहासुनी के दौरान ही मनोज ने गोली चलाई. गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी वहां पहुंचे. ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख मनोज पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गया. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इस मामले में पुलिसिया लापरवाही भी सामने आई है. दरअसल पीड़ित परिवार को आरोपी पक्ष की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी. परिवार ने पुलिस को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. लेकिन पुलिस की तरफ से मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखाई गई. लिहाज़ा दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बहरहाल पुलिस ही पूरे मामले की जांच कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news