Latehar Breaking : पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, दो जवानों को लगी गोली, 200 राउंड हुई फायरिंग

    Latehar Breaking : पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, दो जवानों को लगी गोली, 200 राउंड हुई फायरिंग

    लातेहार (LATEHAR) : लातेहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. जिसमें 2 जवानों को गोली लग गई है. आनन-फानन में दोनों जवानों के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल जवानों की पहचान नरेंद्र पांडेय (पलामू) और राम सिंह सुरीन (चाईबासा) के रूप में हुई है. सुरीन के दाहिने पैर के निचले हिस्से में इंसास की गोली लगी है जो फंसी हुई है. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं.

    200 राउंड हुई फायरिंग

    जानकारी के अनुसार लातेहार थाना क्षेत्र के बोखाखार जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और पुलिस के बीच 200 राउंड फायरिंग हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news