सारठ:  फर्नीचर शॉप में देर रात डकैती,आभूषण और नगदी की लूट

    सारठ:  फर्नीचर शॉप में देर रात डकैती,आभूषण और नगदी की लूट

    देवघर (DEOGHAR):  सारठ मेन चौक स्थित झा स्टील फर्नीचर में देर रात्रि हथियार से लैस तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. मालिक से रिवाल्वर सटा कर अपराधियों ने आभूषण सहित नगदी की लूट की. घटना सोमवार देर रात दो बजे की है. 

    आधे घण्टे तक चला जेवर और पैसों की लूट का सिलसिला 

    भुक्तभोगी सचिदानंद झा ने बताया कि वे अपने फर्म में रोज की तरह दुकान बंद कर खाना खा कर सो गए. एकाएक  नकाबपोश तीन अपराधी आए जिसमें दो ने हाथों में रिवाल्वर सीने में सटा दिए,ओर एक ने बोला है कि पैसा कहां है,चाभी दो. इसी में एक ने कहा मार दो इसको, पेचकश से गोदरेज खोल के उसमें रखे नगद 95 हजार, एक अगूंठी और हाथों में पहनी दो अगूंठी भी खुलवा लिया. जबकि  गल्ला में रखे 4-5 हजार नगदी भी ले लिया, साथ ही दो मोबाइल भी ले लिया. घटना के वक्त बारिश हो रही थी, तीनों लगभग आधे घण्टे तक मौके पर रहकर घटना को अंजाम दिया. 

    सीसीटीवी भी ले गए साथ

    वहीं पुलिस ने डकैती की घटना को लेकर बताया कि अपराधी सीढ़ी के रास्ते दुकान में घुसने से पहले ही सीसी टीवी कैमरे में प्लास्टिक डाल दिया और सीसी टीवी सीडी ड्राइब मशीन भी खोल कर ले गए. घटना की सूचना देर रात्रि  आसपास के लोगों को बताया और थाना पहुंच कर सारठ थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी. सूचना पर सारठ थाना प्रभारी शैलेस कुमार,जेएसआई सफरुद्दीन सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की .

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News