कोर्ट के आदेश के बाद लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट अधिवक्ता को हैंडओवर

    कोर्ट के आदेश के बाद लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट अधिवक्ता को हैंडओवर

    रांची(RANCHI):  सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनका पासपोर्ट लौटाने के आदेश देने के बाद सोमवार को अदालत ने उनका पासपोर्ट सुपुर्द कर दिया. अधिवक्ता प्रभात कुमार को लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट दे दिया गया.  वह मंगलवार को पासपोर्ट लेकर लालू प्रसाद यादव को सुपुर्द कर देंगे.

    बता दें कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद उनका पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया.  लालू प्रसाद ने पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध करते हुए 13 सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल की थी. अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि इलाज के बाद उनका पासपोर्ट वापस सीबीआई की अदालत में जमा कर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए अदालत ने समय सीमा निर्धारित नहीं की है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news