लालू और राबड़ी पहुंचे बाबा दरबार, बाबा बैद्यनाथ से अमन चैन और खुशहाली की कामना की

    लालू और राबड़ी पहुंचे बाबा दरबार, बाबा बैद्यनाथ से अमन चैन और खुशहाली की कामना की

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के बाबा मंदिर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ हाज़िरी लगाने पहुँचे. मंदिर पहुचने पर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा उनका स्वागत किया गया. फिर इन्हें पिलपाया के रास्ते गर्भगृह ले जाया गया जहां इनके पुरोहित द्वारा विधि विधान से पहले संकल्प कराया गया. लालू और राबड़ी ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना की. इनके द्वारा बाबा पर फल,फूल,जल,बेलपत्र, दूध,घी,शक्कर,चीनी इत्यादि सहित वस्त्र चढ़ाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी और इनके समर्थक साथ रहे. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बासुकीनाथ धाम की ओर रवाना हुए. 

    देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पूजा अर्चना कर लालू यादव और इनकी पत्नी राबड़ी देवी ने देश में अमन चैन, सुख शांति, देशवासियों की खुशहाली की कामना की. अपने निराला अंदाज़ में लालू ने कहा कि सब मस्त रहे और स्वस्थ रहे. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news