कोलकाता का ब्राउन शुगर झारखंड के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने वाला लालो मियां गिरफ्तार

    कोलकाता का ब्राउन शुगर झारखंड के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने वाला लालो मियां गिरफ्तार

    देवघर (DEOGHAR): चोरी,डकैती, जुआ, रेल डकैती से संबंधित कई मामलों में वांछित अपराधी लालो मियां को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुरैवा जंगल के पास से इसकी गिरफ्तारी की गई. लालो मियां ब्राउन शुगर के अवैध धंधा में लिप्त था. यह कोलकाता से लाए ब्राउन शुगर को झारखंड के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने का काम करता था. पुलिस ने इसके पास से 35 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त किया है.

    1 लाख से अधिक की कीमत का ब्राउन शुगर

    बता दें कि लालो मियां मूल रूप से जामताड़ा जिला के करमाटांड़ का रहने वाला है. इसकी गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख से अधिक है. गिरफ्तार लालो मियां पर मोहनपुर थाना में भी एक मामला दर्ज है. चोरी, डकैती, जुआ के अलावा इन दिनों लालू मियां व्यापक पैमाने पर ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार चला रहा था. वह कोलकाता से ब्राउन शुगर लाकर झारखंड के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था. देवघर पुलिस ने इसे रंगे हाथ विक्री करते पकड़ कर जेल भेज दिया गया. इससे पहले भी लालू मियां कई बार जेल जा चुका है.

    रिपोर्ट:  रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news