राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रघुवर दास के बेटे ललित दास का शिष्टाचार मुलाक़ात, भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर लिया आशीर्वाद 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रघुवर दास के बेटे ललित दास का शिष्टाचार मुलाक़ात, भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर लिया आशीर्वाद 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सामाजिक संस्था लोक समर्पण संस्था का अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की. इस मौके पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी मौजूद रहे.  इस खास मुलाकात के क्रम में ललित दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की. बता दें कि ललित दास रघुवरदास के पुत्र है. 

    सामाजिक कार्यों में योगदान 

    बता दें की रघुवर दास के बेटे ललित दास ने बीआइटी मेसरा से पढ़ाई की है. जिसके बाद वो टाटा स्टील में एचआरएम विभाग में असिस्टेंट मैनेजर रहे. इसके साथ ही वो सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. ललित दास सामाजिक संस्था लोक समर्पण के संयोजक हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news