राजधानी में अपराधी बेखौफ, नगड़ी में दिनदहाडे बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों की लूट

    राजधानी में अपराधी बेखौफ, नगड़ी में दिनदहाडे बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों की लूट

    रांची(RANCHI): राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास अपराधियों ने दिनदहाडे लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट की है. बता दें कि गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर सुक्रांतो भट्टाचार्य नामक कर्मचारी से लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए.

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है. हालांकि कर्मचारी से कितने रुपए की लूट हुई है. इसकी जानकारी साफ नहीं हो पाई है. घायल कर्मचारी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

    अपराधियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम

    बता दें कि बंधन बैंक का कर्मचारी पैसे का कलेक्शन कर रातू रोड स्थित चूना भट्ठा लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने जानबूझ कर कर्मचारी को धक्का मार दिया, इसमें कर्मचारी और अपराधी दोनों गिर गए. इसके बाद अपराधी बैंक कर्मचारी को बाइक पर बैठाकर दलादली चौक ले गए और कर्मचारी से पैसे छीनने लगे (हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अपराधी चुना भट्ठा से उसे जबरदस्ती लेकर गए थे या इलाज के बहाने या वजह कुछ और थी). विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया और बैग में रखे रुपये लेकर फरार हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news