कृष्णा मंडल हमलाकांड : फंसी गोली निकाल ली गई, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

    कृष्णा मंडल हमलाकांड : फंसी गोली निकाल ली गई, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

    धनबाद(DHANBAD): कारोबारी कृष्णा मंडल के शरीर में फंसी गोली निकाल ली गई है.  उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.  बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली मार दी थी.  उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया है.  इधर, इस मामले में कृष्णा  मंडल की पत्नी डोली मंडल ने गुरुवार को पुलिस को आवेदन दिया.  जिसके आधार पर प्राथमिकी  दर्ज की गई है.  प्राथमिकी  में दो अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है.  आशंका व्यक्त की गई है कि रंगदारी के लिए  गोली मारी गई है.  पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर लिया है लेकिन डिटेल्स  बताने से परहेज कर रही है.  इधर, इस गोलीकांड के मामले में डीएसपी वन  अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है.  कई लोगों को हिरासत में लिया है, पूछताछ की जा रही है.  

    अगल-बगल के  जमीन कारोबारी पुलिस के निशाने पर 

    अगल-बगल के  जमीन कारोबारी भी पुलिस के निशाने पर है.  पुलिस मान  कर चल रही है कि इस मामले में लोकल अपराधियों का ही हाथ है.  पुलिस सभी पहलुओं को खुला रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है.  विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है.  पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि अपराधी किधर से आए और किधर गए.  कृष्णा मंडल सीमेंट छड़ के कारोबार के अलावा  जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए है.  बुधवार को जब उन्हें गोली मारी गई, उस समय वह अपने छड़. सीमेंट की दुकान पर थे.  दो बाइक सवार अपराधी पहुंचे, एक हेलमेट पहन रखा था, दूसरा मफलर लपेटे हुए था.  मोफलर लपेटा अपराधी दुकान में गया और खरीदार के रूप में कुछ सामान की मांग की.  कृष्णा मंडल जैसे ही सामान देने के लिए उठे, उन पर फायरिंग कर दी गई.  उसके बाद दोनों अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news