फ़िर बमबाजी से दहला कोयलांचल, पुराने विवाद में धमाका, बाल-बाल बचे लोग

    फ़िर बमबाजी से दहला कोयलांचल, पुराने विवाद में धमाका, बाल-बाल बचे लोग
    धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराकुदर गाँव मे पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है.होली के दूसरे दिन बेहराकुदर में रहने वाले पंचानंद सिंह अपने घर के सामने बैठ था.इसी दौरान शुभम सिंह नाम का युवक आधा दर्जन युवको के साथ पहुच गया.नगद छीन भागने लगा.हो हल्ला करने पर भगाने के क्रम में बमबाजी कर फरार हो गया.

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराकुदर गाँव मे पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है.होली के दूसरे दिन बेहराकुदर में रहने वाले पंचानंद सिंह अपने घर के सामने बैठ था.इसी दौरान शुभम सिंह नाम का युवक आधा दर्जन युवको के साथ पहुच गया.नगद छीन भागने लगा.हो हल्ला करने पर भगाने के क्रम में बमबाजी कर फरार हो गया.

    दहशत का माहौल

    घटना से पीड़ित पक्ष सहित गाँव वालों में दहशत का माहौल हो गया है.सूचना पाकर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुँची।मौके से बम के अवशेष और एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई.वही पीड़ित पक्ष बमबाजी में शामिल आधा दर्जन लोगों सहित अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से किया है.

    बम धमाका करके फरार हुआ आरोपी

    पीड़ित पंचानंद सिंह ने कहा कि होली को लेकर परम्परा अनुसार घर के सामने बैठ बच्चो को कुछ पैसे दे रहा था.इसी क्रम में शुभम सिंह कई लोगो के साथ हथियार लेकर पहुँच गया.15 हजार छीन लिया.हो हल्ला करने पर उनके बेटे आये.भागने के क्रम में एक बम फोड़ फरार हो गया.पुलिस मौके पर आकर बम अवशेष ले गई.पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करे.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news