बारिश की हल्की फुहार से ही बिगड़ने लगी कोयलांचल की ट्रैफिक,जरा सोचिए जब तेज वर्षा होगी तब क्या होगा 

    बारिश की हल्की फुहार से ही बिगड़ने लगी कोयलांचल की ट्रैफिक,जरा सोचिए जब तेज वर्षा होगी तब क्या होगा 

    धनबाद(DHANBAD): अभी बारिश पूरी तरह से रंग नहीं पकड़ पाई है लेकिन  इस हल्की बारिश में ही धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. जहां-तहां जाम लग रहा है. वैसे तो जाम पहले भी लगता था लेकिन अभी हल्की बारिश में जाम के कारण लोग ज्यादा परेशान हो जा रहे हैं. विवाद भी हो जा रहा है. खासकर दो पहिया वाहन चालक जब बारिश में भीगते हैं तो वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं ,लेकिन ऐसा नहीं होने पर उनका गुस्सा फूट पड़ता है. फिर विवाद बढ़ जाता है.

    बारिश के शुरू होते ही बढ़ी जाम की समस्या 

    धनबाद शहर या आसपास के इलाकों की बात की जाए तो बारिश के शुरू होते ही जाम की समस्या भी बढ़ गई है .धनबाद जिले में आबादी और वाहनों की संख्या के हिसाब से ट्रैफिक व्यवस्था तो है ही नहीं. धनबाद की आबादी लगभग 29 लाख है जबकि धनबाद जिले में लगभग 9 लाख वाहन सड़क पर चल रहे हैं. यह आंकड़ा आपको और भी चौंका देगा कि हर  साल लगभग 50 हजार नए वाहन सड़क पर उतरते है. 30,000 से अधिक ऑटो सड़क पर चलते हैं. इस अनुपात में धनबाद में सड़के नहीं है ,जो सड़कें हैं  वह भी अतिक्रमण की चपेट में है. पड़ाव की कोई व्यवस्था नहीं है. जिसे जहां मन में आता है वाहन खड़ा कर देता है. ना कोई पार्किंग की व्यवस्था है और न किसी ट्रैफिक सिग्नल की. नतीजा होता है जाम.

    जब तेज बारिश होगी तब क्या होगा

    अगर जवानों की बात की जाए तो धनबाद जिले में लगभग  60 ट्रैफिक जवान है और इन्ही जवानों के भरोसे ही धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था चल रही है. अगर धनबाद शहर की बात की जाए तो यहां लगभग 30,000 ऑटो सड़क पर दौड़ते हैं. कुछ दिन पहले परिवहन विभाग ने रूट कोड का निर्धारण किया था. शहर में सिर्फ 5 हजार के प्रवेश की अनुमति देने की बात हुई थी. लेकिन यह सब सिर्फ कागज में ही रह गया. जमीन पर कोई काम नहीं हुआ. अभी तो बारिश की हल्की फुहार है .आगे जब तेज बारिश होगी तब क्या होगा. यह सोचकर लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news