CUJ के कोरियन विभाग ने मनाया "हंगुल दिवस", कोरियन कल्चर से जुड़े कई ऐक्टिविटी का हुआ आयोजन

    CUJ के कोरियन विभाग ने मनाया "हंगुल दिवस", कोरियन कल्चर से जुड़े कई ऐक्टिविटी का हुआ आयोजन

    रांची(RANCHI): झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में हंगुल दिवस का आयोजन किया गया. यह आयोजन हर साल किया जाता है. इस साल विश्वविद्यालय के पूर्व भाषा विभाग (कोरियाई) ने  9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक अपना वार्षिक "हंगुल दिवस" सांस्कृतिक सप्ताह मनाया. हंगुल दिवस को ​​कोरियाई लिपि दिवस भी कहा जाता है. इस वर्ष का उत्सव महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा, क्योंकि सुदूर पूर्व भाषा विभाग ने एक दशक पूरा कर लिया है.

    कोरियन कल्चर से जुड़े कई ऐक्टिविटी का हुआ आयोजन  

    हंगुल दिवस समारोह का उद्घाटन झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने किया. इस शुभ अवसर पर, प्रोफेसर और छात्रों ने विश्व प्रसिद्ध कोरियाई फैन डांस, के-पॉप, कोरियाई नाटक, कोरियाई गीत गायन, कोरियाई कविता पाठ, कोरियाई खाद्य संस्कृति प्रदर्शन, ताइक्वांडो आदि जैसी दिलचस्प ऐक्टिविटी की एक सीरीज का आयोजन किया. विभाग के को-ऑर्डिनटर शशि मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोरियाई भाषा सीखने वाले छात्र-छात्राओं को उत्सव को इस तरह का उत्कृष्ट अंत देने के लिए 20 दिनों से अधिक की कड़ी मेहनत और व्यापक प्रैक्टिस सेशन से गुजरना पड़ा.

    छात्रों का रहा अहम योगदान

    इस समारोह में कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास के अलावा, प्रो. टी.वी. कट्टिमणि, कुलपति, आंध्र प्रदेश के जनजातीय विश्वविद्यालय, प्रो रत्नेश विश्वसेन, डीन, भाषा विद्यालय (डीएसडब्ल्यू), डॉ मयंक रंजन (मुख्य प्रॉक्टर), शशि कुमार मिश्रा, विभाग के समन्वयक, प्रो. सुचेता सेन चौधरी, डॉ. आर.एन. शर्मा, मुकेश कुमार जायसवाल आदि समारोह में उपस्थित थे. इस समारोह को यादगार बनाने में छात्रों का यहां योगदान रहा. भावना, साक्षी, आदित्य, सुमित, राजवीर, अमन आदि छात्रों के कारण यह कार्यक्रम सफल साबित हुआ.      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news