गिरिडीह: अतिवीर समूह के चाईना प्लांट में कोलकाता जीएसटी टीम की छापेमारी, कागजातों को खंगालने में जुटे हैं अधिकारी

    गिरिडीह: अतिवीर समूह के चाईना प्लांट में कोलकाता जीएसटी टीम की छापेमारी, कागजातों को खंगालने में जुटे हैं अधिकारी

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह स्थित अतिवीर टीएमटी समूह के चाईना प्लांट में जीएसटी के इंटेलीजेंस अन्वेष्ण ब्यूरो की टीम की छापेमारी सोमवार सुबह से चल रही है. जीएसटी की टीम सुबह करीब 11 बजे छापेमारी कर रही है.

    कोलकाता की टीम कर रही छापेमारी

    जानकारी के अनुसार अतिवीर समूह के महतोडीह स्थित चाईना प्लांट में पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टीम के अधिकारियों का कार्रवाई चल रहा है. सोमवार सुबह से शुरु हुई छापेमारी मंगलवार तक चलने की उम्मीद है. सूत्रों की मानें तो टीम में करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल है.

    दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी

    अतिवीर समूह के चाईना प्लांट के चैयरमेन गुड्डु सरावगी के कार्यालय समेत पूरे प्लांट में कार्यरत कर्मियों के कार्यालय के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. खास तौर पर चाईना प्लांट द्वारा कच्चे माल के स्टॉक की खरीदारी से लेकर पक्के माल के ब्रिकी तक के स्टॉक से जुड़े सारे दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है. हालांकि छापेमारी में जुटे अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. तो दुसरी तरफ प्लांट के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के मोबाइल तक सील कर लिए गए है.साथ ही उनसे भी पूछताछ कर जीएसटीम टीम के अधिकारी जानकारी जुटा रहे है. लेकिन सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ सालों में हुए खरीद-ब्रिकी के आंकड़ो को खंगालने में जुटी जीएसटी अन्वेषण की टीम के अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे है कि खरीद-ब्रिकी में अतिवीर समूह के चाईना प्लांट ने कितने का टैक्स में गड़बड़ी किया है. लिहाजा, छापेमारी की कार्रवाई और टैक्स गड़बड़ी का सही आंकड़ा मंगलवार तक ही स्पस्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news