LABOUR DAY: दुनिया के मजदूर एक हो के नारों के साथ बाबा नगरी में निकाली गई रैली, मजदूर संघो ने लिया ये संकल्प

    LABOUR DAY: दुनिया के मजदूर एक हो के नारों के साथ बाबा नगरी में निकाली गई रैली, मजदूर संघो ने लिया ये संकल्प

    देवघर(DEOGHAR): 1 मई को दुनिया भर में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है.  आज मजदूरों का दिन है. किसी भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका मजदूरों की होती है. इसी कड़ी में मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत करने के लिए बाबा नगरी देवघर में भी सोमवार को झारखंड लोकल बॉडीज संघ के बैनर तले रैली निकाली गई. जिसमें सभी मजदूरों ने संकल्प लेते हुए 8 घंटा काम,8 घंटा आराम और 8 घंटा मनोरंजन को लेकर दुनिया के मजदूर एक हो का नारा बुलंद किया गया. देवघर नगर निगम कार्यालय के पास से मजदूरों की रैली पूरे शहर भर में भ्रमण की.

    सैकड़ों शहीद हुए मजदूरों की याद में मनाया जाता है मजदूर दिवस

    1886 में शिकागो में 8 घंटे काम,8 घंटा आराम और 8 घंटा मनोरंजन की मांग को लेकर मजदूरों ने आंदोलन शुरू किया था. जिस जगह पर मजदूर इक्कट्ठे हुए थे वहां जोरदार धमाका हुआ. और सैकड़ों मजदूर शहीद हुए थे. वो दिन 1 मई का था. 1889 में 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिया गया. भारत मे 1923 से इसकी शुरुआत की गई. उद्देश्य है मजदूरों की उपलब्धि का सम्मान और उनकी ओर से किए गए योगदान को याद करना है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news