जान लें !बृहस्पतिवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्या रहेगा धनबाद का ट्रैफिक रूट 

    जान लें !बृहस्पतिवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्या रहेगा धनबाद का ट्रैफिक रूट 

    धनबाद(DHANBAD) | कल यानी बृहस्पतिवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है.  वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात,  राजेश कुमार ने कहा है कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर यातायात व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी. ऑटो रिक्शा, टोटो / ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों का परिचालन मार्ग राजगंज, बरवाअड्डा की ओर आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा गोल बिल्डींग / मेमको मोड, सिटी सेन्टर, पूजा टॉकिज, डी०आर०एम० चौक, रेलवे स्टेशन एवं डी०आर०एम० चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे.  निरसा, गोविन्दपुर, बलियापुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा गोल बिल्डींग / मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, पूजा टॉकिज, डी०आर०एम० चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए फिर इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर निकालेंगे. कतरास, पुटकी, केन्दुआडीह की ओर  से जाने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट से धनसार चौक होते हुए हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जायेंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.  सिन्दरी -झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक से हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर पहुंचेंगे.  भूली बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन चन्द्रशेखर आजाद चौक (बेकारबांध), सिटी सेन्टर / पूजा टॉकिज, डी०आर०एम० चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे. सुभाष चौक से श्रमिक चौक एवं बैंक मोड़ की तरफ टोटो / ऑटो का परिचालन सुबह 08 बजे से संध्या 03 बजे तक जुलूस के दौरान बंद रहेगा. 

     यात्री बसों का परिचालन मार्ग
     
    शहरी क्षेत्रों में सुबह 08 बजे से संध्या 03 बजे तक सभी प्रकार के यात्री बसों का सिटी सेंटर से बेकारबांध की तरफ प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी.  इस दौरान यात्री बसों के परिचालन के लिए  निम्न मार्ग निर्धारित किया गया है. धनबाद बोकारो- रांची/ रांची-बोकारो— धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन का रास्ता कुछ इस प्रकार होगा. करकेन्द मोड़ - राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार) - सिजुआ नया मोड़ - पाण्डेयडीह - तेतुलमारी थाना - शहीद शक्तिनाथ चौक - विनोद बिहारी चौक - बिरसा मुंडा पार्क - मेमको मोड - बरटांड बस स्टैंड (धनबाद),सिन्दरी- झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन  इन्दिरा चौक झरिया - कतरास गोड - केन्दुआ करकेन्द मोड़ / करकेन्द मोड़ उपरांत रांची-बोकारो-धनवाद मार्ग होकर चलेंगे. धनबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 07 बजे से 03 बजे तक बसों का परिचालन नहीं किया जाएगा.  इस दौरान सभी प्रकार के यात्री बसों का परिलाचन बरटांड बस स्टैंड से होगा. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news