ग्रामीण ई-बाजार वेबसाइट से किसानों को क्या होगा फ़ायदा, जानिए  

    ग्रामीण ई-बाजार वेबसाइट से किसानों को क्या होगा फ़ायदा, जानिए  

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद में संचालित CSIR C IMFR ने झारखंड राज्य में सूचना और सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए S&T परियोजना के तहत एक ग्रामीण ई बाजार वेबसाइट (www.graminbazar.in) विकसित किया है.  जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) भारत सरकार ने प्रायोजित किया है. वेबसाइट की वेब सुरक्षा के लिए इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम पैनल में से शामिल एजेंसी ने ऑडिट भी किया है.

    विकसित ग्रामीण ई -बाजार पोर्टल और ऍप स्वदेशी उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराएगा और बिना बिचौलियों के विक्रेताओं और खरीदारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा.  यह ग्रामीण लोगों को अपनी आय बढ़ाने के लिए अपने गांव के उत्पादों जैसे  हस्तशिल्प वस्तुओं, घरेलू सजावटी सामान, घरेलू उत्पाद,  कपड़ा ,रेशम उत्पाद बेचने में सक्षम बनाएगा , लगभग 150 विक्रेताओं ने वेबसाइट पर 1,000 से अधिक उत्पादों को पंजीकृत कराया है.  ग्रामीण सुविधा केंद्र का उद्घाटन धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह 15 अगस्त को करेंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news