BREAKING : गृह मंत्री अमित शाह से मिलें सीएम हेमंत सोरेन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    BREAKING : गृह मंत्री अमित शाह से मिलें सीएम हेमंत सोरेन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलें. इस मुलाकात के अलग अलग मायने निकाले जा सकते हैं. राजनीतिक नब्ज़ समझने वाले बताते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के मुख्य विषयों पर चर्चा की. सूत्र बताते हैं कि हेमंत सोरेन ने उग्रवाद की समस्या के अलावा अन्य विषय पर चर्चा की.इसके अलावा जनगणना के विषय में भी चर्चा की गई.सरना धर्म कोड पर भी हेमंत सोरेन ने बात रखी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में खनिज संसाधनों की तस्करी के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ चर्चित विषयों पर चर्चा की. ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगा. इस पर पार्टी के अंदर लगभग सहमति बन गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news