LIVE UPDATE : देवघर एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, सीएम और राज्यपाल मौजूद

    LIVE UPDATE  :   देवघर एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, सीएम और राज्यपाल मौजूद

    देवघर(DEOGHAR): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुके है. थोड़ी देर में पीएम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद मोदी सीधे देवघर मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे. उसके बाद देवघर कॉलेज में एक सभा को संबोधित करेंगे. पीएम को रिसीव करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुके है. उसके साथ ही राज्यपाल भी एयरपोर्ट पहुंच चुके है. साथ ही अर्जुन मुंडा, रघुवर दास समेत कई बीजेपी के नेता मौजूद है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी एयरपोर्ट पहुंच चुके है. सांसद के हाथ में एक किताब था, जिसे वो पीएम मोदी को भेंट देंगे.   

    देखें पीएम मोदी के कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट अपडेट

    12:45 बजे : देवघर एयरपोर्ट पर आगमन, एयरपोर्ट बिल्डिंग का अवलोकन

    01:00 बजे : पीएम मंच पर आयेंगे, सांसद डॉ निशिकांत दुबे के स्वागत भाषण के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन होगा

    01:14 बजे : देवघर-कोलकाता फ्लाइट को हरी झंडी दिखायेंगे

    01: 28 बजे : प्रधानमंत्री का संबोधन

    01:45 बजे : एयरपोर्ट से मंदिर के लिए चलेंगे

    02:20 बजे : मंदिर पहुंचेंगे

    02: 45 बजे : मंदिर में सीएम सौंपेंगे मोमेंटो

    03:00 बजे : देवघर कॉलेज मैदान पर बने मंच पर पहुंचेंगे

    04:00 बजे : एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जायेंगे, वहां से पटना रवाना होंगे

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news