प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानिए 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानिए 

    रांची(ranchi)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं.15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री उनके गांव खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे. प्रधानमंत्री उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. उल्लेखनीय की भारत सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर रखा है. राष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस मनाया जाता है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार भी तैयारी शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री का एक कार्यक्रम और भी खूंटी में प्रस्तावित है. भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी शहर के स्टेडियम के पास एक सभा को भी संबोधित करेंगे, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. 

    विस्तार से जानिए प्रधानमंत्री का अब तक का कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड आ रहे हैं. यह तय हो गया है. मोटे तौर पर अभी तक की जानकारी के अनुसार 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचेंगे.उसके बाद प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उसके बाद राजभवन पहुंचकर 15 मिनट विश्राम करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री पुरानी जेल स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क जाएंगे.भारत सरकार के सहयोग से यह पार्क बना है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोकर स्थित समाधि स्थल भी जाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री उसके बाद सीधे रांची एयरपोर्ट जाएंगे. वहां से खूंटी जिले के उलिहातू प्रस्थान करेंगे. खूंटी में श्रद्धांजलि देने के बाद शहर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री वापस हेलीकॉप्टर से रांची एयरपोर्ट आएंगे फिर यहां से रवाना हो जाएंगे. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रमुख रूप से रहेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उनके साथ इस कार्यक्रम में रहेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार संभावित कार्यक्रम के आधार पर तैयारी की जा रही है लेकिन फाइनल प्रोग्राम का इंतेजार हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news