खूंटी : कुदाल से मारकर तीन रिश्तेदारों की हत्या, जानिए पूरा मामला

    खूंटी : कुदाल से मारकर तीन रिश्तेदारों की हत्या, जानिए पूरा मामला

    खूंटी (KHUNTI): खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा चांडीडीह में रविवार की रात घर के तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी गयी. मृतकों में वितना मुंडा (65 वर्ष), उनके बेटे सुड़ा मुंडा(25 वर्ष) और विकास महतो शामिल है. पुलिस ने आरोपी हेमंत पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हेमंत पूर्ति मृतक वितना का रिश्तेदार है. परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी.

    घटना की जानकारी देते हुए वितना मुंडा का बेटा सोमा मुंडा ने बताया कि आरोपी गंजगांव निवासी है. वह शुक्रवार को ही मेहमानी के लिए गांव आया हुआ था. रविवार की रात सभी खाना खाकर सो गए. आरोपी अलग कमरे में सोया हुआ था. वहीं वितना, सुड़ा और विकास एक अलग कमरे में सोए हुए थे. वहीं, रात में हेमंत ने कुदाल से तीनों पर वार कर दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने हेमंत को पकड़ लिया और सुबह को उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news