पलामू से अपहृत नाबालिग को यूपी के बदायूं से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    पलामू से अपहृत नाबालिग को यूपी के बदायूं से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    पलामू (PALAMU): जिले के पीपरा थाना क्षेत्र की रहने वाली अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला से बरामद कर किया है. जहां युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं लड़की को उसके घरवालों के हवाले कर दिया गया है.

    यह भी पढ़ें:

    चास बैंक डकैतीकांड का 'मास्टरमाइंड' 15 लाख नगदी और हथियार के साथ धराया , धनबाद के अपराधी भी थे शामिल

    क्या है मामला

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक पीपरा थाना के अभय आनंद ने बताया कि लैचूडीह निवासी संजय भुइयां ने मुन्फैज अली पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लेने का आरोप लगाया था. मुन्फैज अली कस्तूरबा विद्यालय में निर्माण करा रही एजेंसी में मुंशी का काम करता था. शिकायत को पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेकर गंभीरता के साथ कार्रवाई की. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पीपरा थाना से पुलिस टीम का गठन कर बदायूं से मुन्फैज अली को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं नाबालिग को बरामद कर लिया गया है. बता दें कि छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अभय आनंद, अजय कुमार सिंह, शिबू कुजूर, हवलदार रंजीत सिंह और आरक्षी अजय कुमार यादव शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news