चौपारण के प्रसिद्ध व्यवसायी का अपहरण, जानिए फिर आगे क्या हुआ...


हजारीबाग(HAZARIBAGH):हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास से रविवार की सुबह अपहरण की एक घटना सामने आई. जिसमे बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसाई बालेश्वर वर्णवाल को देखकर उनसे किसी व्यक्ति के बारे में जानना चाहा, पर गाड़ी सवार लोगों की मंशा कुछ और थी. जैसे ही व्यवसाई बालेश्वर वर्णवाल बोलेरो के करीब आए, तो अपराधियों ने उन्हें खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया. व्यवसाई अपने घर के पास खड़े थे. गाड़ी में उन्हें अपहृत कर बिहार की तरफ भागने लगे.
फिर क्या हुआ अपहृत व्यवसायी के साथ
जिसके बाद व्यवसाई से रास्ते में सारा सामान सोने की अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल, एटीएम, पर्स, चश्मा सारा सामान छीन लिया गया. अपहर्ताओं को किसी प्रकार की शंका हुई. फिर उन्हें झारखंड-बिहार के बॉर्डर के पास आंख पर गमछा बांधकर छोड़ दिया गया. ये स्थान चोरदाहा था.
घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत
चौपारण थाना की पुलिस को वैसे तो तुरंत सूचना मिल गई थी. पुलिस टीम हरकत में आई .बोलेरो का पीछा करने के लिए उसी दिशा में आगे बढ़ती रही.तब यह अपहृत व्यवसाई मिल गया. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. चौपारण क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है.
4+