अपहृत बच्चे का शव बोरे में बरामद, 3 मार्च को हुआ था अपहरण, जानिए पूरा मामला

    अपहृत बच्चे का शव बोरे में बरामद, 3 मार्च को हुआ था अपहरण, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI): रांची के नयासराय क्षेत्र से एक बोरा में एक 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है.शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो नगड़ी थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. पुलिस की अब तक की छानबीन से पता चला है कि यह बच्चा बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू का रहने वाला है. इसका नाम शौर्य बताया गया है. जानकारी के अनुसार 3 मार्च को घर के पास से ही अपराधियों ने 9 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया था. तभी से इस बच्चे की तलाश जारी थी लेकिन लगता है कि देर रात इस बच्चे की हत्या कर शव को बोरा में बंद कर नगड़ी थाना क्षेत्र के नयासराय किसी वाहन से लाकर फेंक दिया गया.पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई है और हत्या करने वाले ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए यह काम किया है. पुलिस अभी कुछ ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं है. उधर बच्चे के परिवार वालों में आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस के वरीय अधिकारी घटना के बारे में थाना स्तर के अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news