DHANBAD: बम और गोली से कांपा केंदुआडीह, लूटपाट और छेड़खानी का भी आरोप


धनबाद(DHANBAD): कोयला चोरी को लेकर दो गुटों में चल रहे तनातनी का परिणाम गुरुवार की देर रात केंदुआडीह के बासुदेवपुर खटाल में सामने आया. कोयला चोरी के खिलाफ शिकायत करने के बाद कुछ लड़कों ने बासुदेवपुर खटाल में धावा बोल दिया. आरोप यह भी है कि शौच करने के लिए कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई. 6 राउंड फायरिंग और दो बमों के धमाके किए गए .कुछ घरों में लूटपाट भी की गई. इस घटना में तीन चार लोग घायल भी हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को नियंत्रित किया. सूचना के अनुसार पत्थरबाजी भी की गई है. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है .घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+