कोयला  पेंशनर्स की  याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, अब आगे क्या होगा जानिए  

    कोयला  पेंशनर्स की  याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, अब आगे क्या होगा जानिए  

    धनबाद(DHANBAD)  कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानुज प्रसाद ने बताया कि आज दिल्ली उच्च न्यायालय में कोयला  पेंशनर्स की  याचिका पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने फेडरेशन के द्वारा उठाए गए बिंदुओं को सराहा तथा जिन बिंदुओं  की सुनवाई हुई है,उसका लिखित जिस्ट अगले तिथि में प्रस्तुत करने को कहा गया है. अगली तिथि 21 नवंबर  है. इस बीच कोल पेंशनर्स एसोसिएशन ने कहा  है कि पूर्व घोषित तिथि के अनुसार हमारे एसोसिएशन के सदस्य दिनांक 17 अक्टूबर को सीएम पीएफ  के प्रधान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. 

    17 अक्टूबर को सीएम पीएफ  के प्रधान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
     
    यह तय कार्यक्रम तभी रुक सकता है अगर कोयला खान भविष्य निधि संगठन पास के उपलब्ध 3000 करोड़ राशि से पेंशन वृद्धि के  लिए सहमत हो जाये. ज्ञातव्य हो  कि उक्त राशि सदस्यों के अंशदान के तीन प्रतिशत है. इस संगठन का वार्षिक व्यय 400 से 450 करोड़ है. हाल ही में यह निर्णय हुआ कि  कोल इंडिया अब कोयला के उत्पादन प्रति टन 10 रूपए से 20 करने जा रहा है. इस प्रकार उनका भी अंशदान बढ़ जाएगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news