कतरास हादसा: जांच रिपोर्ट के बाद डीजीएमएस हुआ सख्त,चार बीसीसीएल अधिकारीयों  पर केस

    कतरास हादसा: जांच रिपोर्ट के बाद डीजीएमएस हुआ सख्त,चार बीसीसीएल अधिकारीयों  पर केस

    धनबाद(DHANBAD):  सूत्रों के अनुसार माँ अम्बे आउटसोर्स कंपनी में हुई दुर्घटना में बीसीसीएल के चार अधिकारियो के खिलाफ डीजीएमएस ने मुक़दमा किया है.   पिछले साल 5 सितंबर को बीसीसीएल के कतरास एरिया में एक बड़ा हादसा हो गया था.  आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी.  यह   काम कांटा पहाड़ी में मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी कर रही थी.  सात लोगों की जान चली गई थी. 

    एक वैन   400 फीट नीचे खाई में गिर गई थी.  गिरने की वजह चट्टानों का चटकना बताया गया था.  इस घटना के बाद डीजीएमएस   ने जांच शुरू की थी. इस जांच में जानकारी के अनुसार बीसीसीएल के चार अधिकारी दोषी पाए गए हैं.  सूचना है कि डीजीएमएस   ने चार अधिकारियों के खिलाफ पिछले महीने मुकदमा भी दर्ज करा  दिया है.  बताया जाता  है कि डीजीएमएस   ने इस तरह की कार्रवाई लंबे समय के बाद की है.  

     इस घटना के बाद कई स्तरों  .पर जांच की गई.  जांच में यह बात सामने आई कि   सुरक्षा की अवहेलना की गई थी.  इस वजह से बड़ी दुर्घटना हुई थी. सूत्रों के अनुसार  घटना के बाद से ही  जांच शुरू कर दी गई थी. डीजीएमएस के अधिकारियों ने भी जांच की थी, तो कोल इंडिया की टीम ने भी इसकी जांच की थी.  अधिकारियों ने घटनास्थल आने-जाने के मार्ग, स्लाइडिंग स्थल और जमा लाखों गैलन पानी सहित सभी स्थलों का निरीक्षण किया था. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News