भोले बाबा के सवारी नंदी का कांवर रूप बना चर्चा का विषय, आप भी देखिए 

    भोले बाबा के सवारी नंदी का कांवर रूप बना चर्चा का विषय, आप भी देखिए 

    गढ़वा(GARHWA):  सावन का पवित्र महीना चल रहा है.लोग कांवर लेकर बाबाधाम जा रहे हैं. झारखंड समेत पूरे देश से बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचते हैं. सबकी अपनी-अपनी भक्ति है और भक्ति का रूप.ऐसे ही एक भक्त हैं गढ़वा जिले के जिन्होंने अपने कांवर को अलग रूप दिया है. आप जरूर देखिए इस वीडियो को.

    मोटरसाइकिल को तैयार किया कैसे

    गढ़वा के रहने वाले सत्येंद्र कुमार कांवर लेकर बाबा धाम जा रहे हैं. उन्होंने अपनी बाइक को कुछ इस तरह तैयार किया है जैसे वह भोले बाबा के सवारी नंदी हों. बाइक के ऊपर चदरा से शिवलिंग का रूप बनाया गया है. सत्येंद्र कुमार अपने अन्य साथी के साथ बाबा धाम के लिए निकले हैं. उनके साथ कुल 8 लोग हैं एक बाइक को इस तरह से तैयार किया गया है. इसे तैयार करने में लगभग सात- आठ दिन लगे हैं. लोगों के बीच यह नंदी रूपी बाइक कांवर चर्चा का विषय बना हुआ है.लोग इसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news