झारखंड में बढ़ी कनकनी, तापमान में हुई गिरावट, पढ़ें पूरी खबर

    झारखंड में बढ़ी कनकनी, तापमान में हुई गिरावट, पढ़ें पूरी खबर

    रांची(RANCHI): झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 दिसंबर को दी है. 

    चाईबासा में 30.4 डिग्री तापमान 

    बीते 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा. कहीं-कहीं सुबह में हल्‍का कोहरा छाया रहा. सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. रामगढ़ में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ केवीके में दर्ज किया गया. पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान का असर खत्‍म होने के बाद मौसम साफ हो गया. हवा  भी चलने लगी. इसके कारण तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news