पलामू से निकली बदलाव की चिंगारी,पूरे झारखंड में लाएगी नया सवेरा:NCP  

    पलामू से निकली बदलाव की चिंगारी,पूरे झारखंड में लाएगी नया सवेरा:NCP  

    पलामू(PALAMU):एनसीपी कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की तैयारी में जुटने का आह्वान कमलेश कुमार सिंह ने किया है. देवी धाम परिसर हैदरनगर में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी एनडीए का हिस्सा है. नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार  प्रधानमंत्री बनना देश हित में जरूरी  है. उन्होंने कहा कि  राज्य में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.

    यही वजह है की उन्होंने हेमंत सरकार से समर्थन वापस लिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चार वर्ष के दौरान हुसैनाबाद हरिहरगंज में जो विकास के कार्य हुए हैं, इससे जनता को अवगत कराने का काम कार्यकर्ता करें. उन्होंने इस दरम्यान बूथ कमेटियों को मजबूत करने का भी आह्वान किया. विधायक ने कहा कि बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को बजबूत करने की जवाबदेही सभी की है. सभी को अपने दायित्वों को मजबूती के साथ निभाने की जरूरत है.

    उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की वह जात धर्म समुदाय से परे सभी को जोड़ने का प्रयास करे. चार वर्ष के इस कार्यकाल में कितना काम हुआ बताने का काम करें. उन्होंने कहा कि एनसीपी सम्पूर्ण राज्य में संगठन मजबूती की दिशा में काम कर रही है. कुछ लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है. उन लोकसभा व विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रमुख से विचार विमर्श कर प्रत्याशी उतारा जाएगा. उन्होंने कहा कि एनसीपी के कार्यकर्ता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. पलामू से निकली चिंगारी सम्पूर्ण झारखंड में नया सवेरा लाएगी. बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा. बैठक की विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, पप्पू सिंह, श्यामबिहारी मेहता, सज्जू खान, आलिम अंसारी, संजय सिंह,शमीम राइन, रंजित मालाकार, विमलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news