गढ़वा में कल्पना की हुंकार, मंईयां को हेमंत ने सौगात दिया तो भाजपा के पेट में दर्द

    गढ़वा में कल्पना की हुंकार, मंईयां को हेमंत ने सौगात दिया तो भाजपा के पेट में दर्द

    रांची(RANCHI): झारखंड में मंईयां  सम्मान यात्रा की शुरुआत गढ़वा जिले से हो गई है. इस यात्रा में मंत्री देवी दीपिका पांडे सिंह मिथलेश ठाकुर और विधायक कल्पना  ने संयुक्त रूप से यात्रा की शुरुआत की है. इस दौरान जनसभा भी आयोजित की गई, जिसमें कल्पना सोरेन ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है.

    कल्पना सोरेन ने भाषण देते हुए कहा कि झारखंड की बेटी महिलाओं को उनके भाई हेमंत सोरेन ने सौगात देने का काम किया है. झारखंड की बेटी महिलाओं के बारे में किसी ने नहीं सोचा लेकिन हेमंत सोरेन ने अपनी सोच के दम पर सभी को सम्मान देने का काम किया है. जिसे बीजेपी पचा नहीं पा रही है. पिछले दरवाजे से हाई कोर्ट पहुंच कर इस योजना को बंद करने को लेकर याचिका दायर की जा रही है, यह दर्शाता है कि बीजेपी झारखंड की बेटियों महिलाओं के बारे में क्या सोचती है.

    कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री है यह बात भी भाजपा को पच नहीं पा रही है, हमेशा परेशान किया जाता है कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि झारखंड विकास के पद पर आगे बढ़े. लोग चाहते हैं कि झारखंडी बदल रहे आदिवासी मूलवासी दलित अल्पसंख्यक उनके सामने ना बैठ सके यही कारण है कि विभिन्न तरीकों से परेशान किया जाता है

    कल्पना ने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा निकाल कर अपनी बहनों से संवाद कर रहे हैं. सभी विधानसभा में पहुंचकर उनकी बातों को सुनेंगे. जानेंगे कि सरकार की योजना का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं अगर कोई दिक्कत है तो उसे भी साझा करें साथ ही कल्पना ने मंच से दहाड़ते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री को जेल भी भेज दोगे तो यह जनता जवाब देने को तैयार है अब समय बदल गया आंख में आंख डालकर बात होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news