रांची : धुर्वा डैम से 14 महीने की बच्ची का शव बरामद,कलयुगी पिता ही निकला मासूम बेटी का कातिल

    रांची : धुर्वा डैम से 14 महीने की बच्ची का शव बरामद,कलयुगी पिता ही निकला मासूम बेटी का कातिल

    रांची (RANCHI):रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही14 महीने की मासूम बच्ची को धुर्वा डैम में फेंक दिया. उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. कहते हैं बेटियाँ अपने पिता की नाज होती है लेकिन इस पिता ने तो अपनी ही मासूम बच्ची की जान ले ली. बता दें कि सोमवार को धुर्वा डैम से एनडीआरएफ की टीम ने बच्ची का शव बरामद किया. 

    दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी 

    लातेहार के रहने वाले अमित की शादी 2020 में हुई थी. शादी के महज कुछ ही दिनों बाद पत्नी गर्भवती हुई और 20सितंबर 2021 को पुत्री को जन्म दिया था. ममता उस वक्त से ही अपने ससुराल चंदवा में रह रही थी. चंदवा में ही ममता की सास ने ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक दुकान खोला था पर दुकान वहां चला नहीं. उसके बाद ममता ने निर्णय लिया कि पति के साथ रांची में रहकर पार्लर चलाएगी और बेटी को वहीं पढ़ाएगी. यही कारण रहा कि रांची में रोड के किनारे  एचईसी धुर्वा में घर लिया गया था, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 4 नवंबर के शाम 4 बजे ही आद्या गायब हो गई. चारों तरफ पड़ताल शुरु किया गया. थाना में एफआईआर कराया गया. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से मदद लेते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए धुर्वा थाना से मदद लेने के बाद मंजिल तक पुलिस पहुंची और आरोपी तक पहुंचते ही सारी बात को उगलवाने में सफ़लता हासिल की. आरोपी पिता ने जगगन्नाथपुर पुलिस के समक्ष गुनाह को  कबूलते हुए सारी बात रखी और कहा की उसे अपनी पत्नी पर शक था और वह बेटी उनकी नहीं थी. इस बात की खुन्नस उसके मन में थी और आखिरकार दिवाली के बाद जैसे ही आद्या और उसकी मां आई तो उसने बेटी को डैम में फेकने का निर्णय लिया.  4 दिनों से तलाशी के बाद आखिरकार एनडीआरएफ की टीम  के द्वारा सोमवार को मासूम के शव को डैम से खोज निकाला गया.  उसके बाद जगनाथपुर थाना लाया गया जहां मां आपा खोते हुए अपनी मासूम जान को देखकर बिलख़ बिलख कर रोते हुए कह रही थी की मेरी बेटी दुनिया की सबसे सुंदर परी थी.

    आरोपी अमित के परिजन पहुंचे रांची 

    अमित के सभी परिजन रांची पहुंचकर अपनी बेसुध बहु को सांत्वना देते हुए कह रहे थे,की अमित अपने दोष को कबूल लिया है.उसे सजा होनी चाहिए. फिलहाल आरोपी पिता जेल में है और बेटी आद्या की बॉडी रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.


    पड़ोसियों सीसीटीवी और  ग्रिल लगाने में जुटे

    चार दिन पूर्व जब आद्या गायब हुईं थी. उस दिन पड़ोसियों ने खोज बीन शुरु कर दी थी सभी भयभीत थे की कहीं बच्चा चोरी तो नहीं हुआ. पड़ोसियों ने THE NEWS POST से बात करते हुए कहा की सभी सीसीटीवी और ग्रिल लॉक करने का तैयारी शुरु कर दिए थे.सोमवार की सुबह जब सभी ने समाचारपत्रों के माध्यम से देखा की यहां आरोपी पिता ही मासूम का हत्यारा निकला सभी ने  कहा की दुबारा ऐसा कदम कोई नहीं उठाए इस लिए आरोपी को  संगीन सजा मिले.

    शक के आधार पर बेटी से करता था नफरत

    अमित शादी के बाद से पत्नी को चंदवा रखता था. खुद रांची में निजी कम्पनी में कार्य करता था. दस दिन पूर्व ही लातेहार से पत्नी और बेटी रांची आई थी. बेसुध हालत में  ममता  का कहना था कि अमित का किसी से अवैध सम्बन्ध था. अक्सर फोन पर बात करता रहता था. जिससे ममता को शक था. फिलहाल पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news